शिक्षकों को हर माह की एक तारीख को वेतन भुगतान अनिवार्य : Shikshako Ko Har Mahine Ek Tareekh Ko Vetan Bhugtan Anivarya
पटना: बिहार के सरकारी स्कूलों में कक्षा एक से 12 तक के शिक्षकों की समस्याओं का समाधान अब प्राथमिकता के आधार पर जल्दी किया जाएगा। अवकाश संबंधी शिकायतों का भी अब बिना देर के समाधान करना होगा और शिक्षकों को माह की पहली तारीख को वेतन(Salary) देना अनिवार्य है।
| शिक्षकों को हर माह की एक तारीख को वेतन भुगतान अनिवार्य : Shikshako Ko Har Mahine Ek Tareekh Ko Vetan Bhugtan Anivarya |
इस विषय में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव बी. राजेन्दर ने शुक्रवार को सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों(DEO) और जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों (स्थापना)(DPO) को पत्र भेजा। पत्र में अपर मुख्य सचिव बी. राजेन्दर ने पिछले साल शिक्षा विभाग की ओर से जारी शिक्षकों की सेवा से संबंधित शिकायतों के निराकरण के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) का भी उल्लेख किया। ई-शिक्षा कोष (Eshikshakosh) पोर्टल पर दर्ज शिकायतों को प्रखंड स्तर पर कैंप लगाकर हल करने का निर्देश दिया गया है।
0 Comments