बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट 2026: कब आएगा ? Bihar Board 10th result 2026 Kab Aayega

बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट 2026: कब आएगा ? Bihar Board 10th result 2026 Kab Aayega


नमस्ते दोस्तों, आजकल बिहार बोर्ड(Bihar Board) के लाखों छात्र-छात्राएं और उनके अभिभावक बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट 2026 (Bihar Board Class 10th Result 2026) का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। परीक्षा फरवरी 2026 में पूरी हो चुकी है और अब सबकी नजर इस बात पर है कि बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट 2026: कब आएगा ?(Bihar Board Class 10th Result 2026 Kab Aayega) तो चलिए आप सभी को इस पोस्ट में हम आपको पूरी जानकारी देंगे। यहां पर आपको कॉपी जांच की तारीखों से लेकर रिजल्ट(Result) आने की तिथि, कैसे चेक कर सकते है आप रिजल्ट और क्या क्या तैयार रखें कागजात इस तरह की सभी सवालों का जवाब आपको यहां मिल जायेगा। यह पोस्ट आपके लिए बहुत उपयोगी साबित होगी,खासकर यदि आप बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं(Bihar Board Class 10th) के छात्र है या आप अभिभावक है तो आपको बहुत हेल्प मिलेगी यहां।

बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट 2026: कब आएगा ? Bihar Board 10th result 2026 Kab Aayega
बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट 2026: कब आएगा ? Bihar Board 10th result 2026 Kab Aayega


बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट 2026: कब आएगा ?(Bihar Board Class 10th Result 2026 Kab Aayega) का कुछ जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण हो सकता है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने कक्षा 10वीं की वार्षिक परीक्षा 17 फरवरी 2026 से लेकर 25 फरवरी 2026 तक आयोजित की थी। और इस बार मैट्रिक(10वीं) में लगभग 15 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने इस बार कक्षा 10वीं (मैट्रिक) की परीक्षा दी है। आपको जानकारी होगा कि यह परीक्षा दो पालियों में हुई – सुबह और दोपहर। बिहार बोर्ड(Bihar Board) ने इस बार भी काफी सख्त व्यवस्था रखी थी ताकि नकल जैसी कोई भी घटना न हो सकें। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगे थे और मजिस्ट्रेट की निगरानी भी थी।


परीक्षा खत्म होने के बाद कॉपी चेकिंग (Copy Check) की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। कॉपी जांच की प्रक्रिया 2 मार्च 2026 से लेकर 13 मार्च 2026 पर चलेगी। बिहार बोर्ड के अधिकारी दिन-रात बहुत मेहनत कर रहे हैं ताकि रिजल्ट समय पर छात्रों को इस बार भी जारी किया जा सके।


बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 (Bihar Board Class 10th Result 2026 Kab Aayega) कब आएगा?


आपको बता दे कि अभी तक बिहार बोर्ड ने रिजल्ट की आधिकारिक तौर पर कोई भी तारीख घोषित नहीं की है। लेकिन पिछले कई सालों के पैटर्न को देखा जाए तो इस आधार पर कह सकते हैं कि इस बार भी रिजल्ट मार्च 2026 के अंत में आने की पूरी संभावना है। 


-वही अगर हम पिछले साल बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं( Bihar Board Class 10th Result) की रिजल्ट (2025) कि बात करे तो रिजल्ट 29 मार्च को दोपहर 12 बजे आया था।

- और वही 2024 में की बात करें तो रिजल्ट 31 मार्च(March) को आया था।

- अगर मैट्रिक(10th) की 2023 कि रिजल्ट की बात करे तो यह भी मार्च के अंत में ही जारी किया गया था।


हालांकि विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आपको बता दे माना जा रहा है कि इस बार भी बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट 27 मार्च 2026 को जारी कर सकता है। लेकिन अभी यह पक्का नहीं है कि रिजल्ट 27 को ही जारी होगा क्योंकि बिहर बोर्ड के चेयरमैन आनंद कौशल और शिक्षा मंत्री सुनील कुमार रिजल्ट जारी करने से पहले जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस करके तारीख और समय बताएंगे, फिलहाल बिहार बोर्ड के अधिकारियों के द्वारा कोई भी घोषणा नहीं की गई है।


तो आप सभी छात्रों को यही सुझाव रहेगा मेरी ओर से मार्च के दूसरे या तीसरे हफ्ते से बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट(Bihar Board Official Website) पर आप सभी को नजर रखनी चाहिए या आप मेरे वेबसाइट पर भी यह जानकारी चेक कर सकते हैं यहां भी इसकी सूचना आपकों दे दी जाएगी। और आपको बता दे कि रिजल्ट आमतौर पर दोपहर 12 बजे या 1 बजे के आसपास जारी होता है।


रिजल्ट कहां और कैसे चेक करें? Result Kaise Check kare ?

दोस्तों रिजल्ट आने पर आप इसे काफी आसानी से ऑनलाइन देख सकते हैं। कुछ वेबसाइट्स ये हैं जहां पर आप बहुत ही आसान तरीका से आप अपना रिजल्ट देख सकते हैं:


1. results.biharboardonline.com  

2. secondary.biharboardonline.com  

3. biharboardonline.bihar.gov.in  


बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट 2026 (Bihar Board Class 10th Result 2026) चेक करने का तरीका (स्टेप बाय स्टेप):-

- सबसे पहले आप किसी भी बिहार बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

- फिर आप वहां "BSEB Class 10 Result 2026" या "Matric Result 2026" वाला लिंक ढूंढें।

- उसके बाद आप अपना रोल कोड और रोल नंबर डालें (ये सभी जानकारी आपके एडमिट कार्ड(Admit Card) पर लिखा होता है)।

- अगर कैप्चा बोलता है भरने तो भरें और फिर उसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।

उसके बाद आपका रिजल्ट(Result) स्क्रीन पर आ जाएगा – रिजल्ट स्क्रीन पर आएगा तो उसमें आपका सब्जेक्ट वाइज नंबर (Subject Wise Number), कुल अंक(Total Number), प्रतिशत और पास/फेल(Pass /Fail) स्टेटस सब कुछ लिखा होगा जिसे आप काफी आसानी से देख सकते है।

- आप इसे डाउनलोड(Download) कर लीजिए और प्रिंट(Print) आप इसे बाद में कर सकते है। यह आपके प्रोविजनल मार्कशीट की तरह काम करेगा।


 क्या होगा रिजल्ट (Result) में महत्वपूर्ण बातें

- आपका कुल अंक 500 में से होंगे (थ्योरी + प्रैक्टिकल)।

- वही आपको पास होने के लिए हर सब्जेक्ट में कम से कम 33% अंक चाहिए।

- वहीं बिहार बोर्ड (Bihar Board) की टॉपर्स लिस्ट भी जारी होगी जो कि हर बार जारी होती हैं– आपको बता दे कि पिछले कुछ सालों में लड़कियों(Girls) का पास प्रतिशत(Pass Percentage) ज्यादा रहा है।

- वहीं अगर कंपार्टमेंट (कम्पार्टमेंटल) परीक्षा की बात करें तो रिजल्ट के बाद यह जून 2026 में कंपार्टमेंट परीक्षा आयोजित कर सकता है बिहार बोर्ड(Bihar Board)।


 अगर आपके रिजल्ट में कोई समस्या आए तो क्या करें?

- देखिए अगर आपके रिजल्ट में कोई भी समस्या है तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है। आपका रिजल्ट(Result) आने के बाद अगर मार्क्स कम लगें या कोई गलती दिखे तो आप स्क्रूटनी (rechecking) के लिए अप्लाई कर सकते हैं। जिसका अप्रैल 2026 में फॉर्म आ जायेगा।

-  वही रिजल्ट के बाद आप सभी का ओरिजिनल मार्कशीट स्कूल से मिलेगी।


आप सभी छात्रों के लिए सलाह

हम सभी जानते हैं कि रिजल्ट का इंतजार करना बहुत ही तनावपूर्ण होता है, लेकिन आप थोड़ा भी घबराएं नहीं। क्योंकि परीक्षा में आपने तो पूरी मेहनत की है। अच्छा रिजल्ट आएगा आप सभी का, अगर थोड़ा कम भी आए तो आगे के लिए आप एक नई शुरुआत कर सकते है। आप उसके बाद इंटरमीडिएट में अच्छे नामांकन के लिए कोई सब्जेक्ट चुनें और फिर आप तैयारी अपना जारी रख सकते हैं। 


 निष्कर्ष

बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट 2026 मार्च 2026 के अंत में आने वाला है, संभवतः 27 से 31 मार्च के बीच आपका रिजल्ट कन्फर्म आ। सटीक तारीख बोर्ड जल्द घोषित करेगा। तब तक आधिकारिक साइट्स चेक करते रहें। सभी छात्रों को बहुत सारी शुभकामनाएं – आप सब अच्छा परफॉर्म करेंगे।


अगर आपके मन में कोई भी सवाल हैं तो आप मुझसे कमेंट में पूछें।


Post a Comment

0 Comments