Bihar Board 10th 12th Result Me Galti Ho To Kya Kare ? रिजल्ट में गलती हो तो क्या करें?
पटना: Bihar School Examination Board (BSEB) के द्वारा जारी 10वीं या 12वीं के रिज़ल्ट में कोई गलती हो जाती है तो आप सभी छात्र-छात्राओं को घबराने की कोई जरूरत नहीं है। अक्सर Bihar Board 10th result me galti या Bihar Board 12th result correction की समस्या जैसे नाम की स्पेलिंग, माता-पिता के नाम, जन्मतिथि, विषय के अंक या कुल प्रतिशत इन सब में गलती देखने को मिलती है। सबसे पहले आप अपने मार्कशीट को ध्यान से देखें और जांच करे फिर गलती कन्फर्म करें। इसके बाद तुरंत अपने स्कूल के प्रधानाध्यापक से संपर्क करें, क्योंकि अधिकतर मामलों में एस होता हैं की स्कूल के माध्यम से ही बोर्ड तक आवेदन भेज दिया जाता है।
| Bihar Board 10th 12th Result Me Galti Ho To Kya Kare ? रिजल्ट में गलती हो तो क्या करें? |
आपको लगता हैं की गलती रिजल्ट के बाद अंकों से संबंधित है तो BSEB scrutiny या rechecking के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। आप सभी छात्र इसके लिए निर्धारित समय सीमा के भीतर आधिकारिक वेबसाइट पर जाए और वहाँ जाकर फॉर्म भरना और शुल्क जमा करना आवश्यक होता है। वहीं अगर नाम या जन्मतिथि में त्रुटि है तो इसके लिए आपकों अलग से सुधार की प्रक्रिया अपनानी होती है, जिसमें आपको एक आवेदन पत्र लिखना हैं बिहार बोर्ड को और फिर स्कूल आपको उस आवेदन पर अपना साइन और मुहर लगाकर देती हैं ,पहचान पत्र, एडमिट कार्ड और स्कूल रिकॉर्ड की कॉपी लगानी पड़ सकती है,ये सभी कागजातों के साथ आप बिहार बोर्ड ऑफिस जाएंगें। ध्यान रखें कि Bihar Board result correction process केवल तय समय के भीतर ही मान्य होता है, इसलिए अंतिम तिथि का विशेष ध्यान रखें। सही जानकारी के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट या स्कूल से पुष्टि करें और किसी अफवाह पर भरोसा न करें। समय पर सही प्रक्रिया अपनाएंगे तो रिज़ल्ट की गलती आसानी से सुधारी जा सकती है।
Bihar Board Result Me Kis Tarah Ki Galti Ho Sakti Hai?(रिजल्ट में गलती किस तरह की हो सकती हैं)
नाम या सरनेम की स्पेलिंग गलत
माता-पिता के नाम में त्रुटि
जन्मतिथि गलत छप गया होगा
किसी विषय के अंक कम चढ़ जाना
टोटल मार्क्स या प्रतिशत गलत होना
ग्रेड या डिवीजन में कोई गड़बड़ी
सबसे पहले अपनी मार्कशीट को ध्यान से जांचें और गलती की पुष्टि करें।
Bihar Board 10th 12th Result Correction Kaise Kare?(10 वीं,12वीं रिजल्ट में गलती तो सुधार कैसे करें)
अगर रिज़ल्ट में गलती मिलती है तो नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:
1. स्कूल से संपर्क करें
सबसे पहले अपने स्कूल के प्रिंसिपल या परीक्षा विभाग से मिलें। अधिकतर मामलों में स्कूल ही बोर्ड तक सुधार का आवेदन भेजता है।
2. Scrutiny / Rechecking के लिए आवेदन करें
आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
रोल नंबर और डिटेल डालकर लॉगिन करें
संबंधित विषय चुनें
निर्धारित शुल्क जमा करें
3. डॉक्यूमेंट तैयार रखें
एडमिट कार्ड
आधार कार्ड
स्कूल रिकॉर्ड की कॉपी
मार्कशीट की फोटो कॉपी
4. अंतिम तिथि का ध्यान रखें
Bihar Board result correction के लिए समय सीमा तय होती है। तय तारीख के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किया जाता।
Bihar Board Scrutiny Process Kya Hai?
कोई उत्तर बिना जांचे तो नहीं छूट गया
अंकों का जोड़ सही है या नहीं
किसी उत्तर के अंक गलत तरीके से तो नहीं काटे गए
अगर गलती मिलती है तो आपके अंक बढ़ सकते हैं। हालांकि, कभी-कभी अंक कम भी हो सकते हैं, इसलिए आवेदन सोच-समझकर करें।
Result Correction Me Kitna Time Lagta Hai?
आमतौर पर आवेदन के कुछ हफ्तों बाद सुधारित रिज़ल्ट जारी किया जाता है। अपडेट के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।
Frequently Asked Questions (FAQ)
Q1. Bihar Board 12वीं रिजल्ट 2026 कब आएगा?
संभावना है कि रिजल्ट मार्च 2026 के अंतिम सप्ताह में जारी किया जाएगा।
Q2. क्या रिजल्ट एक ही दिन सभी स्ट्रीम का जारी होगा?
हाँ, साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स तीनों का रिजल्ट एक साथ जारी किया जाता है।
Q3. रिजल्ट चेक करने के लिए क्या जरूरी है?
Roll Code और Roll Number की जरूरत होगी।
Q4. क्या रिजल्ट SMS से भी मिलेगा?
कभी-कभी बोर्ड SMS सुविधा देता है, लेकिन मुख्य रिजल्ट वेबसाइट पर ही उपलब्ध होता है।
Q5. अगर वेबसाइट क्रैश हो जाए तो क्या करें?
थोड़ा इंतजार करें और दोबारा कोशिश करें। रिजल्ट के दिन ट्रैफिक ज्यादा होता है।
Q6. स्क्रूटनी के लिए कब आवेदन कर सकते हैं?
रिजल्ट जारी होने के कुछ दिनों बाद स्क्रूटनी का नोटिस जारी किया जाता है।
Q7. कंपार्टमेंट परीक्षा कब होती है?
आमतौर पर रिजल्ट के 1–2 महीने के भीतर कंपार्टमेंट परीक्षा आयोजित की जाती है।
Q8. क्या ऑनलाइन मार्कशीट मान्य होती है?
ऑनलाइन रिजल्ट अस्थायी (provisional) होता है। असली मार्कशीट स्कूल से मिलती है।
Q9. क्या रिजल्ट के बाद तुरंत कॉलेज में एडमिशन शुरू हो जाता है?
हाँ, रिजल्ट के कुछ समय बाद एडमिशन प्रक्रिया शुरू हो जाती है।
Q10. क्या रिजल्ट से पहले तारीख लीक हो जाती है?
नहीं, आधिकारिक तारीख केवल बोर्ड द्वारा घोषित की जाती है। अफवाहों पर भरोसा न करें।a
निष्कर्ष
Bihar Board 12वीं रिजल्ट 2026 को लेकर छात्रों में उत्साह और चिंता दोनों हैं। संभावना है कि रिजल्ट मार्च के अंतिम सप्ताह में जारी किया जाएगा।
रिजल्ट चाहे जैसा भी हो, यह आपकी जिंदगी का सिर्फ एक पड़ाव है। मेहनत और आत्मविश्वास बनाए रखें। सही दिशा में कदम बढ़ाते रहें, सफलता जरूर मिलेगी।
0 Comments