Board Exam OMR शीट की जाँच कैसे होती है? How is the Board Exam OMR sheet checked?

10th या 12 th Board Exam OMR शीट की जाँच कैसे होती है? How is the 10th or 12th Board Exam OMR sheet checked?

आपके मन मे चल रहें सवालों की हम आपको जानकारी दे रहें यदि आप 10वीं या 12वीं के किसी भी बोर्ड से परीक्षा दिए है तो आपके लिए यह जानकारी बहुत ही महत्वपूर्ण होने वाली हैं। तो चलिए समझते हैं कैसे कैसे क्या क्या प्रोसेस से 10th या 12th Board Exam OMR sheet की checking होती हैं। 

 1. OMR Sheet क्या होता है? What is an OMR sheet?

OMR का पूरा नाम Optical Mark Recognition होता हैं और  OMR Sheet (OMR Sheet) वो होती है जिसमें आप गोल गोल (●) भरते हैं या गोल बॉक्स को रंगते हैं । आप जब कोई भी परीक्षा देने जाते है तो आपको एक पेपर शीट दिया जाता हैं जिसमें आपको 4 ऑप्शन(4 गोला) दिया रहता हैं और आपको सही गोले को रंगना होता हैं। 

जैसे आपके परीक्षा में कोई  एक प्रशन पूछ रहा हैं और आपके प्रशन पेपर मे उस QUESTION के चार विकल्प(4 Option) दिया रहता हैं।  आपके प्रशन का  सही जवाब उसी 4 ऑप्शन में से कोई एक होगा बस आपको सही जवाब ढूँढना हैं। 

जैसे(Example) मान लीजिए आपसे 1. प्रशन पूछ रहें है की EXAM का मतलब क्या होता हैं ? और आपको 4 ऑप्शन भी दे रहे हैं A,B,C,D कर के उसी में से कोई एक सही होगा।

 तो प्रशन था EXAM का मतलब क्या होता हैं ? 

A. खेलना 

B. पढ़ना 

C. परीक्षा 

D.  सोना 

तो इसका सही उत्तर होगा Exam का मतलब होता हैं परीक्षा जो की ऑप्शन में  C. परीक्षा  दिया हुआ हैं। अतः C वाला सही उत्तर होगा तो हम अपने OMR शीट में  1 प्रशन का उत्तर C वाला गोला को रंग देंगे। 

.Note ध्यान दे ये सिर्फ  Objective या  MCQ सवालों के ही जवाब एसे दिए जाते हैं।. 


🔎OMR शीट जाँच की प्रक्रिया(OMR Sheet Checking Process)

बोर्ड रिजल्ट से पहले से एक Official Answer Key तैयार करता है। उसी Answer Key को मशीन मे फ़ीड कर दिया जाता हैं 

कंप्यूटर आपके भरे हुए उत्तरों को अपने Machine में बोर्ड द्वारा भरे Answer Key से मिलाता है। उसके बाद 

सही उत्तर तो → पूरे अंक मिल जायेगा। 

गलत उत्तर हुआ तो  → 0 या Negative Marking (अगर लागू हो तो )

खाली आपने कोई प्रशन छोड़ा है तो → 0 अंक देता हैं 


  Note :- सबसे पहले परीक्षा खत्म होने के बाद OMR शीट को सुरक्षित पैक किया जाता है।

👉 उसके बाद फिर इन्हें स्कैनिंग सेंटर पर भेजा जाता है।

👉 और फिर वहां हाई-स्पीड स्कैनर मशीन से सभी OMR शीट को  स्कैन कर अपलोड की जाती है।

👉 और मशीन आपके द्वारा भरे हुए गोले को पढ़ती है।

👉 कंप्यूटर अपने आप सही जवाब से मैच करके आपको नंबर दे देता है।


👫 क्या Board Exam OMR sheet checking में इंसान की भूमिका होती है?

👉तो आपको बात दे बहुत कम OMR शीट की चेकिंग में होती हैं।

👉मशीन ही पढ़ती है सभी OMR शीट को। 

👉रिजल्ट कंप्यूटर से निकलता है। 

👉सिर्फ तकनीकी निगरानी इंसान करते हैं। 

✅ इसलिए OMR में गलती की संभावना बहुत कम होती है।


🔵 थ्योरी (Subjective) कॉपी की जाँच कैसे होती है?

आपको बता दे की थ्योरी कॉपी में आप लंबे उत्तर लिखते हैं — जैसे हिंदी,अंग्रेजी,गणित,विज्ञान,सामाजिक विज्ञान, के स्टेप्स आदि आपको खुद से लिख कर बताना पड़ता हैं। 

📝 जाँच की पूरी प्रक्रिया

👉 परीक्षा खत्म होने के बाद कॉपियों को कोडिंग किया जाता है (ताकि शिक्षक को किसी भी छात्र का नाम न दिखे)। उसके बाद फिर कॉपियों को Evaluation Center भेजा जाता है। 

👉 वहां विषय विशेषज्ञ शिक्षक (Experienced Subject Wise Teachers) कॉपी की जांच करते है। 

👉 बोर्ड द्वारा पहले से ही शिक्षकों के लिए  Marking Scheme तय कर दी जाती है। जिसमें बताया होता है किस जवाब पर कितने नंबर मिलेंगे। 

👉 शिक्षक उसी स्कीम के अनुसार नंबर देते हैं। 

👉 फिर नंबर कंप्यूटर में अपलोड होते है। 


💢 क्या कॉपी दोबारा भी चेक होती है?(💢 Is The Copy Checked Again?)

जी हाँ, कई बार रैंडम कॉपी दोबारा चेक की जाती है,अगर ज्यादा गलती मिले तो दोबारा मूल्यांकन भी किया जाता हैं और इतना ही नहीं छात्र Rechecking या Scrutiny के लिए आवेदन भी कर सकते हैं। 


Note:- 👉 OMR पूरी तरह मशीन आधारित होता है। 

👉 थ्योरी कॉपी इंसान (शिक्षक) जांचते है।  

👉 दोनों में पारदर्शिता बनाए रखने की कोशिश की जाती है। 

इसलिए रिजल्ट में देरी का कारण अक्सर थ्योरी कॉपी की जाँच होती है।


Hastag :-

#BoardExam #OMRSheetChecking
#OMRScanner #OMRSheet 
#OMRChecking  

Post a Comment

0 Comments