Bihar Board 12th Result 2026: कितना प्रतिशत पास है ?
पटना: बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 देने वाले लाखों छात्र इन दिनों सिर्फ एक ही सवाल पूछ रहे हैं की — Bihar Board 12th Result 2026 में कितना प्रतिशत पास है ? तो आपको बात दे की जैसे जैसे रिजल्ट की तारीख करीब आती जा रही है, उतनी ही चर्चा पास प्रतिशत को लेकर भी Bihar Board Inter Result 2026 में क्या रहेगा Pass Percentage ये सवाल अब छात्रों के मन में तेज हो गई है।
| Bihar Board 12th Result 2026: कितना प्रतिशत पास है ? |
आपको बता दे Bihar School Examination Board (BSEB) ने पिछले कुछ वर्षों में समय पर रिजल्ट(Result) जारी कर पूरे देश में एक नया रिकॉर्ड बनाया है। साथ ही, बोर्ड के परिणामों में स्थिरता भी देखने को मिली है। और पिछले कुछ वर्षों में रिजल्ट काफी अच्छा रहा हैं। अब काफी बच्चों का रिजल्ट 60% से अधिक अर्थात FIRST Division आने लगी हैं क्युकी अब Question Pattern और बिहार बोर्ड के Exam Pattern में काफी चेंज हुआ हैं। जब से Bihar School Examination Board (बिहार बोर्ड) ने OMR Sheet पर परीक्षा लेना शुरू किया हैं तब से Bihar Board 12th Result के पास प्रतिशत में काफी बढ़तोरी हुई हैं।
Bihar Board 12th Result 2026: पिछले 5 साल का क्या रहा था रिजल्ट ?
अगर पिछले 5 साल की रिजल्ट की बात करें तो 2025 में इंटरमीडिएट(Bihar Intermediate) का कुल पास प्रतिशत लगभग 85.56% से ज्यादा रहा था। 2024 में इंटरमीडिएट का कुल पास प्रतिशत लगभग 87.21% से ज्यादा रहा था। 2023 में 83.7,2022 की बात करें तो 80.15% तथा 2021 में 78.04 % छात्र पास हुए थे।
वही पिछले साल 2025 में सभी संकायों में देखा जाए तो कॉमर्स स्ट्रीम ने सबसे बेहतर प्रदर्शन किया है। साथ ही साइंस के छात्रों का रिजल्ट भी काफी अच्छा रहा।
आर्ट्स में भी बड़ी संख्या में छात्र सफल हुए।
2023 और 2024 में भी पास प्रतिशत 80% से ऊपर रहा था। यानी साफ है कि बोर्ड के नतीजे पिछले कुछ समय से सकारात्मक रहे हैं। और पास करने वालें छात्रों की संख्या मे काफी बढ़ोतरी हुई हैं।
Bihar Board 12th Result 2026: में क्या रह सकती है उम्मीदन ?
शिक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि अगर परीक्षा पैटर्न और मूल्यांकन प्रक्रिया पहले जैसा ही रहा, तो इस बार भी पास प्रतिशत 85% से 90% के बीच रह सकता है।
वही छात्रों की तैयारी पहले से बेहतर मानी जा रही है। इसके अलावा, ऑब्जेक्टिव प्रश्नों का हिस्सा और कॉपी जांच की तेज प्रक्रिया भी परिणामों को प्रभावित करती है।
हालांकि, यह सिर्फ अनुमान है। असली जानकारी तो रिजल्ट जारी होने के बाद ही साफ होगी।
Bihar Board 12th Result 2026: रिजल्ट कब तक आने की संभावना?
बिहार बोर्ड आमतौर पर इंटर का रिजल्ट मार्च के आखिरी सप्ताह में जारी करता है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि इसबार 2026 का रिजल्ट भी मार्च अंत तक घोषित किया जा सकता है।
Bihar Board 12th Result 2026: छात्रों के लिए जरूरी सलाह
रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की अफवाहें चलती रहती हैं। छात्रों को चाहिए कि वे सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट से ही अपडेट लें। अगर किसी कारण से अंक उम्मीद से कम आते हैं, तो स्क्रूटनी और कंपार्टमेंट परीक्षा का विकल्प हमेशा खुला रहता है।
निष्कर्ष:-
कुल मिलाकर, पिछले वर्षों के रिकॉर्ड को देखते हुए कहा जा सकता है कि बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 (Bihar Board 12th Result 2026) में भी अच्छा पास प्रतिशत देखने को मिल सकता है। अब सभी की नजरें बिहार बोर्ड(Bihar Board 12th Result) की आधिकारिक घोषणा पर टिकी हैं। बोर्ड कभी भी रिजल्ट जारी करने को लेकर अधिकारिक घोषणा कर सकता हैं।
0 Comments