Bihar Anganwadi Sevika Sahayika Vacancy 2026 : बिहार में 10वीं,12वीं पास 20 हजार सेविका-सहायिका की होगी बहाली

Bihar Anganwadi Sevika Sahayika Vacancy 2026 : बिहार में 10वीं,12वीं पास 20 हजार सेविका-सहायिका की होगी बहाली

बिहार में  समेकित बाल विकास सेवाएं (ICDS) विभाग, बिहार सरकार द्वारा आंगनवाड़ी सेविका तथा सहायिका (Anganwadi Sevika Sahayika) के पदों पर बड़े पैमाने पर बहाली की प्रक्रिया बहुत ही जल्द शुरू होने वाली है। माना जा रहा हैं की अप्रैल के बाद 20 हजार से अधिकबिहार में सेविका-सहायिका की बहाली प्रक्रिया शुरू की जाएगी। समेकित बाल विकास सेवाएं (ICDS) विभाग के मुताबिक बिहार में एक लाख 14 हजार आंगनबाड़ी केंद्र अभी वर्तमान में संचालित किए जा रहे है। वहीं,आपको बता दें कि अभी वर्तमान में फिर से और नये 18 हजार आंगनबाड़ी केंद्र को स्वीकृति के लिए विभाग ने पत्राचार भी किया है,जिसकी अनुमति मिलने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। 

Bihar Anganwadi Sevika Sahayika Vacancy 2026 : बिहार में 10वीं,12वीं पास 20 हजार सेविका-सहायिका की होगी बहाली
Bihar Anganwadi Sevika Sahayika Vacancy 2026 : बिहार में 10वीं,12वीं पास 20 हजार सेविका-सहायिका की होगी बहाली

बिहार आंगनवाड़ी सेविका तथा सहायिका(Anganwadi Sevika Sahayika) भर्ती का अवलोकन

बिहार में आंगनवाड़ी केंद्रों की संख्या लगातार बढ़ रही है तथा कई केंद्रों पर सेविका तथा सहायिका के पद रिक्त हैं। समाज कल्याण विभाग तथा ICDS निदेशालय द्वारा इस बंपर भर्ती के माध्यम से इन रिक्तियों को भरने का निर्णय लिया गया है। माना जा रहा है कि 31 मार्च तक नये बिहार आंगनबाड़ी केंद्र संचालन की अनुमति मिल जायेगी.साथ ही इनमें पहले चरण में नौ हजार केंद्रों पर बहाली की प्रक्रिया शुरू की जायेगी. वही विभाग के मुताबिक पुराने 22 सौ से अधिक आंगनबाड़ी केंद्रों पर भी सेविका-सहायिका की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की जायेगी.

हालांकि,इसके लिए अलग से सभी जिलों में एक अप्रैल से बहाली की प्रक्रिया शुरू हो जायेगी. विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक अभी वर्तमान में पहले से चलने वाले केंद्रों में देखा गया है कि कई केंद्रों पर सेविका-सहायिका के पद खाली पड़े हुए है


Bihar Anganwadi Sevika Sahayika Vacancy 2026 : 10 मार्च 2026 से नये बिहार आंगनबाड़ी स्थलों की होगी पहचान

विभाग ने 10 मार्च 2026  से नये स्थलों की पहचान शुरू करने के लिए सभी सीडीपीओ को दिशा- निर्देश दिया है. साथ ही निर्देश में कहा गया है कि ऐसे सभी आंगनबाड़ी केंद्रों की पहचान करें. जहां अगल-अगल में आंगनबाड़ी केंद्र है. वहीं, उन स्थलों को भी देखे, जहां आसपास में केंद्र नहीं होने के कारण बच्चों को पोषाहार और प्राथमिक शिक्षा के लिए दूर जाना पड़ता है. सभी जिलों से रिपोर्ट के आधार पर नये बिहार आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थापना की जायेगी.

बिहार आंगनवाड़ी सेविका तथा सहायिका में रिक्त पदों का विवरण

आंगनवाड़ी सेविका (Anganwadi Sevika): प्रमुख पद, जिसमें बच्चे की देखभाल, पोषण शिक्षा तथा गतिविधियों का संचालन शामिल है।

आंगनवाड़ी सहायिका (Anganwadi Sahayika): सहायक भूमिका, जिसमें सहयोग तथा दैनिक कार्य शामिल होते हैं।

कुल अनुमानित पद: 20,000


Bihar Anganwadi Sevika Sahayika के लिए पात्रता क्या रहेगी.. ?

शैक्षणिक योग्यता: न्यूनतम 10 वीं या 12वीं पास कम से कम होना चाहिए।


बिहार आंगनवाड़ी सेविका तथा सहायिका के लिए आयु सीमा क्या रहेगी..?

सामान्यतः 16 से 34 वर्ष रखा गया हैं लेकिन आरक्षित वर्गों के लिए छूट दिया गया हैं जो नियम हैं उसके अनुसार।


ध्यान दे-

महिला उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जाती है। स्थानीय निवास प्रमाण-पत्र तथा संबंधित जिले से जुड़ाव महत्वपूर्ण होता है।


बिहार आंगनवाड़ी सेविका तथा सहायिका(Anganwadi Sevika Sahayika) चयन प्रक्रिया कैसे की जाती हैं।

मेरिट सूची (शैक्षणिक अंक तथा अन्य मानदंडों) के आधार पर चयन होता है। लिखित परीक्षा की आवश्यकता सामान्यतः नहीं होती।


आवेदन प्रक्रिया

आवेदन पूर्णतः ऑनलाइन माध्यम से जमा किए जाएंगे। आधिकारिक अधिसूचना जारी होने के बाद निम्न चरणों का पालन करना होगा:

1. सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: http://125.16.175.140:82/ (ICDS बिहार पोर्टल) या संबंधित जिला ICDS कार्यालय की साइट जो भी हैं वहा जाए ।

2. उसके बाद आप देखे लिखा होगा पंजीकरण वहाँ पर क्लिक करें तथा लॉगिन करें।

3.आवेदन फॉर्म में जो जो बोल रहा है वो सभी जानकारी भरें,उसके बाद आवश्यक दस्तावेज जो जो मांग रहा वो आप अपलोड करें (शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, फोटो, हस्ताक्षर, निवास प्रमाण आदि)।

4. लास्ट में फॉर्म सबमिट करें और आप आवेदन आईडी सुरक्षित रखें।


अधिसूचना जारी होते ही जिला-वार आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ होगी। आप सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि नियमित रूप से ICDS बिहार की आधिकारिक वेबसाइट तथा स्थानीय समाचार स्रोतों की जांच करते रहें।

Post a Comment

0 Comments